रजनी पाटिल का संकेत—दो-तीन बार हारे नेताओं के बजाय अच्छे उम्मीदवारों की तलाश पर जोर, टिकट का फैसला हाईकमान करेगा

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 45% से बढ़कर 50% हुआ, नवंबर में मिलेगा बढ़ा वेतन

मुख्यमंत्री ऐहन से तत्तापानी तक एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में फतेहपुर में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

सीएम सुक्खू के तोहफे से खुशियों भरी दिवाली, डीए बढ़ने से खिले कर्मचारियों के चेहरे

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

शाहपुर विधानसभा में 202 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं क्रियान्वित

हिमाचल के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर को यूएस ए की यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि

राज्यपाल ने विशेष ओलंपिक रजत पदक विजेता हर्षिता ठाकुर को सम्मानित किया

सचिव शिक्षा व भाषा संस्कृति ने डॉ. तुलसी रमण की पुस्तक का विमोचन किया

एचआरटीसी को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः मुख्यमंत्री

ऊना जिला में पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने के निर्देश ‘चालान 2 पे’ पहल का किया शुभारंभ, अब होगा रियल-टाइम डिजिटल भुगतान […]

कावाला (द क्रो)’ बनी अंतरराष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

‘भांड’ दूसरे और ‘अदम्य’ तीसरे स्थान पर; निर्देशन, अभिनय और तकनीकी श्रेणियों में भी प्रतिभाओं का सम्मान अमर ज्वाला//मंडी, शाख मंडी महोत्सव के तहत आयोजित […]

केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ अमर ज्वाला//मंडी सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए केंद्रीय […]

मंडी में चार दिन तक गूंजा सिनेमा का रंग, इंटरनेशनल सिनेमा फेस्टिवल-2026 संपन्न

11 फिल्मों ने दिखाई सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन जीवन की विविध तस्वीरें अमर ज्वाला//मंडी शॉख मंडी महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित इंटरनेशनल सिनेमा फेस्टिवल-2026 […]

शांशा स्कूल में बाल अधिकार एवं किशोर स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर, 95 प्रतिभागियों ने लिया भाग

शांशा स्कूल में बाल अधिकार एवं किशोर स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर, 95 प्रतिभागियों ने लिया भाग अमर ज्वाला //केलांग शांशा चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट लाहौल-स्पीति, जिला […]

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

एम्स प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को सुदृढ़ करने में निभा रहा अहम भूमिकाः राज्यपाल राज्यपाल ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं एवं […]

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

पिछले वर्ष के 1001–1200 बैंड से बढ़कर वैश्विक स्तर पर 801–1000 बैंड में पहुंचा संस्थान, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार अमर ज्वाला//मंडी, 6 अक्टूबर […]

शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएंः मुख्यमंत्री

दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, स्नातकों को दी बधाई […]

₹1.18 करोड़ की निकासी का दावा, सेराफिना मामले में पैसों की नई कड़ियां सामने

चैट में 21 खातों से भुगतान पूरा होने का दावा, उपलब्ध स्क्रीनशॉटों में कम से कम ₹5.30 लाख के अलग-अलग लेन-देन; निवेशकों के लाभ का […]

ओडिशा के 47 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

ओडिशा के 47 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट अमर ज्वाला// शिमला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल प्रदेश के […]