आपदा प्रभावितों पर FIR वापस लो: भाजपा*

अमर ज्वाला //मंडी

मंडी में भाजपा द्वारा आपदा प्रभावितों पर दर्ज FIR के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की यह कार्रवाई शर्मनाक है और आपदा प्रभावितों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आपदा प्रभावितों पर दर्ज FIR तुरंत वापस ली जाए और प्रभावितों को राहत प्रदान की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो भाजपा आंदोलन और तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *