डॉ. विजय डोगरा ने स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति एवं सदस्यों से की शिष्टाचार भेंट

अमर ज्वाला//ऊना,

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा ने वीरवार को सर्किट हाउस ऊना में विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न और समिति के सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की। समिति में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, मलेंद्र राजन, कुलदीप सिंह राठौर और विवेक शर्मा शामिल रहे।

डॉ. विजय डोगरा ने सभापति संजय रत्न और समिति के सभी सदस्यों का ऊना आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यों और उसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *