***चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस की अंदरूनी कलह
***मंच पर तीखी नोकझोंक, कार्यकर्ताओं में बढ़ा तनाव***
***संगठनात्मक अनुशासन पर उठे सवाल, गुटबाजी के संकेत
अमर ज्वाला //मंडी
मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्षा चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सुंदर नगर पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने अपने संबोधन में पूर्व कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 400 पदाधिकारियों की फौज खड़ी करने पर सवाल उठाए जिस पर प्रकाश चौधरी ने जोरदार पलटवार कर डाला।
जिला कांग्रेस अध्यक्षा चम्पा ठाकुर के पहले ही दिन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीम के एक मात्र नेता लालचंद कौशल मंच पर दिखे बाकी सभी चेयरमेन और वार्डों के निर्देशकों को मंच से नीचे भीड़ में बिठा डाला।

मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह , रंगीला राम राव , गैस प्रकाश चौधरी, सोहन लाल ठाकुर, विधायक चंद्र शेखर , चेतराम ठाकुर, जगदीश रेडी, पवन ठाकुर, जीवन ठाकुर, महेश राज, लालचंद कौशल, संजीव गुलेरिया, शशि शर्मा, जोगिंद्र गुलेरिया ,चंद्र शेखर शर्मा भी शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। सुंदर नगर पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा पूर्व कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 400 पदाधिकारियों की फौज खड़ी की हुई थी लेकिन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते थे कई पदाधिकारियों को तो कई लोग पहचानते तक नहीं कि कौन है। कुछ पदाधिकारियों को यहां तक देखा कि कार्यक्रमों में शामिल होकर मंच पर फूलों के बुक्का दे कर फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पोस्ट करके कार्यक्रमों से गायब रहते रहे।
सोहनलाल ठाकुर ने संगठन में ऐसे पदाधिकारियों की नियुक्तियों में शामिल न करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार तथा जिला कांग्रेस की अध्यक्षा चम्पा ठाकुर को संदेश देते हुए अपने संबोधन में यह बाते खुले मंच से क्या कही कि सुंदरनगर के साथ वाली बल्ह विधानसभा क्षेत्र से संबंधन रखने वाले पूर्व मंत्री पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने सोहन लाल ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि वह आपका बहुत आदर सम्मान करते हैं लेकिन मंच से जब भी बोलना होता है तो सोच समझ कर बोलना चाहिए।यूं ही छेड़ा नहीं देना चाहिए ।
प्रकाश चौधरी बोले कि जब उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी हुई थी तो उस वक्त आप से पांच लोगों के नाम मांगे गए थे तो अपने 9 लोगों के नाम दिए उन्हें सभी को संगठन में जगह दी गई।
प्रकाश चौधरी ने यह भी कहा कि संगठन के लोगों को वेतन दे कर नहीं रखा जाता है कि उन पर पाबंदियां लगाई जाए। उन्होंने सोहना लाल पर हमला क्या बोला कि पंडाल में कार्यकर्ताओं के एक दूसरे के समर्थन में बोलने लगे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ही नारे भी लगने लगे।
वहीं सोहन लाल ठाकुर और प्रकाश चौधरी के नारे भी इसी बीच लगने शुरू हुए। प्रकाश चौधरी ने यह भी बोला कि मंच पर सोच समझ कर बोलना चाहिए यह बात यहीं तक थी थीं खत्म और बोले कि चंपा ठाकुर अब नई अध्यक्षा बनी है उन्हें उनका पूरा सहयोग मिलेगा वह बनाए जितने लोगों का संगठन बनाना है बनाए वह उनके साथ हैं।
प्रकाश चौधरी ने मंच से कहा कि “छेड़ा नहीं देना”, यह बात यूं ही नहीं कही जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के विस्तार के लिए जब सोहन लाल से पांच लोगों के नाम मांगे गए थे, तो उन्होंने अपने नौ लोगों के नाम दे दिए। प्रकाश चौधरी के इस बयान से कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। उनके बयान को संगठनात्मक अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी के संकेत भी इस दौरान साफ नजर आए ।
