सुभाष ठाकुर***
जिला मुख्यालय मंडी में मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता कर केंद्र की जनविरोधी नीतियों तथा जेफरी एस्प्टिन फाइल आने से केंद्र सरकार की छवि बेनकाब होने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी ने की। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए युवा कांग्रेस का पक्ष मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखा गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में RDG, AI Summit और Indo-US Trade Deal जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों का सीधा संबंध देश के युवाओं, रोजगार और अर्थव्यवस्था से है, इसलिए इन पर सरकार को स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी देश की जनता के सामने रखनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि देश का युवा आज रोजगार और भविष्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में केंद्र सरकार को इन महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों और समझौतों के बारे में खुलकर जानकारी देनी चाहिए, ताकि युवाओं और आम नागरिकों के मन में किसी तरह की शंका न रहे।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं के हक, संविधान की रक्षा और देश के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा है और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को हर महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी मिलना उनका अधिकार है और इसी उद्देश्य से संगठन लगातार जनता के मुद्दों को उठाता रहेगा।
