देवेंद्र कुमार ठाकुर बने द्रंग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, पंडोह में सम्मान समारोह आयोजित

अमर ज्वाला // पण्डोह

बदार घाटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमार ठाकुर के द्रंग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंडोह में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शिरकत की।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि कौल सिंह ठाकुर तथा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।

अपने संबोधन में देवेंद्र कुमार ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, रानी प्रतिभा सिंह,वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर तथा जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि द्रंग कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी इलाका बदार को सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे चार बार देवरी पंचायत के प्रधान रह चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का हर संभव प्रयास करेंगे।

वहीं, मुख्य अतिथि कौल सिंह ठाकुर ने देवेंद्र कुमार ठाकुर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे।

अपने संबोधन में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके संबंध पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ बेहद अच्छे रहे, लेकिन उन्होंने कभी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं रखी। उन्होंने कहा कि जब सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश अध्यक्ष बने, तब संगठनात्मक अनुशासन के तहत उन्होंने सभी निर्देशों का पालन किया। एक बार सुखविंदर सिंह सुख को अपने चुनाव क्षेत्र में लाया गया था इसी कारण वीरभद्र सिंह रानी प्रतिभा मेरे से नाराज चले हुए थे

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें जनता का पूर्ण समर्थन मिला होता, तो वे आज मुख्यमंत्री बनता । साथ ही उन्होंने आगामी पंचायती चुनावों को लेकर कहा कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सर्वे के आधार पर आपसी तालमेल से चुनाव लड़ेगी।

कार्यक्रम के अंत में देवेंद्र कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि कौल सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता पूर्व द्रंग अध्यक्ष जोगिन्दर गूलेरिया वामन देव ठाकुर पूर्व जिला पचायत परिषद सदस्य करीशन पाल शर्मा करम चद भाटिया मीर हूसेन युवा नेता चदन भूषन और भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह ही देखा गया वेठक मे विधायक पुरन चद ठाकुर के समर्थक रहे जिन्होने विधायक से किनारा कर कोल सिह के समर्थक मे जुड गए वैठक मे भारी संख्या मे मोजुद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *