अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान, सराज के गांव-गांव तक पहुंचेगी: जगदीश रेड्डी

सिराज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने मीडिया को जारी बयान में भाजपा और आरएसएस पर लगाए आरोप, गांव स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने की कही बात
अमर ज्वाला //मंडी
मंडी जिला के सिराज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने मीडिया को जारी करते हुए एक बयान में कहा कि अयोध्या राम मंदिर के चंदा चोरी  व अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता के बीच व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर लोगों को कांग्रेस का पक्ष बताया जाएगा।
जगदीश रेड्डी ने अपने बयान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि सिराज क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को इस विषय में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि धार्मिक संस्थानों के संचालन और प्रबंधन में पारदर्शिता नहीं होगी तो भविष्य में हिमाचल प्रदेश के देवी देवताओं के मंदिरों पर भी इनकी यह नजर बनी रहेगी , अन्य मंदिरों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *