गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री को अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का निमंत्रण

जलशक्ति योजनाओं के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों को भर्ती में मिले प्राथमिकता, उपमुख्यमंत्री की दूरदृष्टि बन सकती है नई मिसाल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई को

अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान, सराज के गांव-गांव तक पहुंचेगी: जगदीश रेड्डी

सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बहाल हुई बिजली, सुराह में जल्द बहाली का प्रयास

भारी बारिश का पूर्वानुमान, सतर्क रहें नागरिक: उपायुक्त

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

सरकार ने नए अधिसूचित शहरी क्षेत्रों को पानी शुल्क और संपत्ति कर में छूट प्रदान की

जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का शुभारम्भ किया  

विदेश में नौकरी के लिए इच्छुक करें आवेदन : जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार 

विदेश में नौकरी के लिए इच्छुक करें आवेदन : जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार अमर ज्वाला//केलांग जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए […]

मुख्यमंत्री ने नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हॉर्मुज स्टेªट में अमेरिकी हमले […]

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय नदी निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता

अमर ज्वाला // मंडी जिला स्तरीय नदी निगरानी समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की […]

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: 73 सरकारी स्कूलों का विलय, 20 स्कूल किए गए बंद

अमर ज्वाला//शिमला  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षा व्यवस्था में संसाधनों के बेहतर उपयोग और गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से बड़ा फैसला […]

प्राधिकरण की बैठक में 5877 करोड़ निवेश के 42 औद्योगिक प्रस्तावों को मंज़ूरी

13,355 लोगों को रोज़गार के अवसर मिलने की संभावना अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां आयोजित राज्य एकल […]

मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना, सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान पर्यटकों को सतर्कता बरतने की सलाह- किरण भड़ाना अमर ज्वाला//केलांग  लाहौल-स्पीति […]

आश्रय गृहों में रहने वाले वयस्कों एवं अनाथ बच्चों के लिए जिला स्तर पर स्थापित होगा विशेष आधार अपडेट केंद्र*

7 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्पेशल मैंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट अभियान 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क अमर ज्वाला// कुल्लू जिला में […]

नगर निगम मण्डी से निर्दलीय पार्षद ने मुख्यमंत्री से की भेंट

अमर ज्वाला//मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर एक, खलियार की निर्दलीय पार्षद अलकनंदा हांडा ने भेंट […]

नॉर्वे की राजदूत ने राज्यपाल से की भेंट

अमर ज्वाला//शिमला भारत, श्रीलंका, भूटान एवं मालदीव में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने आज लोक भवन शिमला में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट […]

रोहतांग पास जाने के लिए परमिट अनिवार्य, बिना परमिट प्रवेश नहीं होगा 

कोकसर की तरफ से रोहतांग जाने के लिए भी परमिट अनिवार्य: जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमर ज्वाला//केलांग  जिला पर्यटन विकास अधिकारी, लाहौल-स्पीति कुनिका एकर्स ने […]