मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मंडी शहर में बादल फटने की घटना से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सुबह मंडी शहर में बादल फटने के कारण तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरन्त राहत और बचाव कार्यों का युद्ध स्तर पर संचालन किया।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सुबह मंडी शहर में बादल फटने की दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी मंे प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *