अमर ज्वाला//शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में शामिल हुए। बैठक में पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रसाद कृष्णन ने कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु की ओर से 2 करोड़ रुपये का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया। यह चेक मुख्यमंत्री को नई दिल्ली में सौंपा गया।
मुख्यमंत्री ने आपदा राहत के लिए टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
