मुख्यमंत्री ऐहन से तत्तापानी तक एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

अमर ज्वाला//मंडी 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 अक्टूबर, 2026 को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के ऐहन में कोलडैम पर एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

मंडी जिला जल क्रीड़ा एवं संबद्ध गतिविधियां समिति, जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे ऐहन में आयोजित किया जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से इसमें जुड़ेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोलडैम पर ऐहन से तत्तापानी तक जलक्रीड़ा गतिविधियों के तहत बनाना राइड, मिनी क्रूज, जेट स्की, स्पीड बोट जैसी साहसिक एवं रोमांचक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इससे इस क्षेत्र में साहसिक, इको-टूरिज्म गतिविधियों के माध्यम से सतत विकास को प्रोत्साहन मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *