13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित*

जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिमाचल के अधिकारों की जीत: केवल सिंह पठानिया

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास मां मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा-मुख्यमंत्री

अब पीएम आवास योजना के लाभार्थी खुद करेंगे अपने निर्माणाधीन मकानों की जियो-टैगिंग

अपना परिवार सुखी परिवार’ और ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ 2 अक्तूबर से शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री ने एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल से बैठक कर आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को समय पर जारी करने के दिए निर्देश

मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

मंडी वल्लभ कॉलेज के रिटेल मैनेजमेंट के विद्यार्थी ले रहे मंडी शहर के बड़े शो रूम, मॉल में नौकरी का प्रशिक्षण

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

ग्रामीण बैंक द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान

अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा बैंक कर्मचारियों के एक दिन के वेतन […]

शिक्षा मंत्री ने यूनेस्को ‘‘एचपी फ्यूचर्स’’ परियोजना की संचालन समिति बैठक की अध्यक्षता की

चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध यूनेस्को की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश अमर ज्वाला//शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने […]

राजेश धर्माणी ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

अमर ज्वाला //शिमला तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां तकनीकी शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की समीक्षा बैठक की […]

26 फरवरी को मंडी में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे आयुष मंत्री

26 फरवरी को मंडी में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे आयुष मंत्री अमर ज्वाला// शिमला आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा […]

मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये तक के सभी बिलों की अदायगी के दिए निर्देश

अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों […]

मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के […]

प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन प्लॉट का किसानों व विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

अमर ज्वाला//सुंदरनगर कृषि विभाग द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में विकास खंड धनोटु की ग्राम पंचायत घांगल में उन्नतशील किसान श्री प्रताप […]

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की अमर ज्वाला//शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन में अरुणाचल […]

कृषि मंत्री और शिक्षा मंत्री द्वारा शिमला से 25 फरवरी, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

गुमराह करने की राजनीति छोड़, आरडीजी पर बात करें जय राम ठाकुरः कांग्रेस भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे हिमाचल प्रदेश के लोगः कांग्रेस अमर […]

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

अमर ज्वाला//शिमला भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान शिमला में चार […]