हिमाचल की बागवानी की उन्नत फल उत्पादन और समृद्ध आजीविका की ओर एक नई उड़ान ।

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

आईआईटी मंडी की ‘साइंस ऑन व्हील्स’ पहल, हिमाचल के 50 स्कूलों तक पहुंचेगा व्यावहारिक विज्ञान का ज्ञान

हिमाचल में 2027 की सत्ता का रास्ता टिकट आवंटन से तय होगा या संगठन की एकजुटता से ?

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल स्काउट्स बटालियन गठित करने का किया आग्रह

पशुधन से साकार होगी आत्मनिर्भर हिमाचल की संकल्पना

राज्यपाल ने मिडल ऑफ डायमंड इंडिया पुस्तक का विमोचन किया

एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

शिंकुला दर्रा 16,580 फुट ऊंचाई पर ट्रैक्टर्स व पेट्रोलिंग टीम को ठहरने के लिए वन विभाग ने किया स्थापित 

मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित

  मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत की अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज […]

मुख्य सचिव ने प्रधान जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

अमर ज्वाला//शिमला  मुख्य सचिव के.के. पंत ने आज यहां निदेशालय जनगणना कार्य, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना के द्वितीय चरण […]

15 अगस्त को बंद रहेगा मंडी बाजार, व्यापार मंडल ने व्यापारियों से की विशेष अपील

अमर ज्वाला //मंडी मंडी व्यापार मंडल के महासचिव प्रशांत बहल ने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को मंडी […]

औट में 8 बीघा वन भूमि पर अवैध भांग की खेती का भंडाफोड़, 3.11 लाख पौधे नष्ट

अमर ज्वाला//मंडी पुलिस थाना औट में अवैध भांग की खेती के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया […]

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए अधिकांश निर्णय कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

अमर ज्वाला//शिमला राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा […]

प्रेस क्लब मंडी पहुंचीं नगर निगम महापौर सुमन ठाकुर पत्रकारों की समस्याएं जानीं, समाधान का दिया आश्वासन

अमर ज्वाला //मंडी नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर ने मंगलवार को प्रेस क्लब मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब भवन […]

हिमाचल में 54 एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

मंडी में भी बड़ा फेरबदल, साइबर क्राइम, सीआईडी और एसडीआरएफ अधिकारियों के बदले पदभार अमर ज्वाला // शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने […]

आबकारी एवं एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

आबकारी एवं एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक* अमर ज्वाला//मंडी हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011, एनडीपीएस अधिनियम, 1985 तथा […]

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार अमर ज्वाला //शिमला राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश […]

राजस्व मंत्री ने की विशेष राहत पैकेज की समीक्षा मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित

  अमर ज्वाला//शिमला राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां वर्ष 2023, 2024 और 2025 के विशेष […]