अमर ज्वाला //मंडी
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्मरण किया।
इस अवसर पर जिला अनुसूचित वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष कर्म सिंह भाटिया, अनिल सेन ,प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा ,उपेंद्र शर्मा, भोप सिंह ठाकुर, व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम राज ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरगामी सोच ने देश के विकास को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रयासों से पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि देश में कंप्यूटरीकरण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने में भी राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी आधुनिक एवं प्रगतिशील सोच के कारण उन्हें देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताओं में याद किया जाता है।
