हादसे के मुहाने पर चौहार घाटी का बर्धान स्वास्थ्य उपकेंद्र, जर्जर भवन में स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

सुभाष ठाकुर *******

चौहार घाटी के बर्धान पंचायत में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने वाला स्वास्थ्य उपकेंद्र लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की मौजूदा हालत को देखते हुए यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों और उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या उचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो यह कभी भी खतरे का कारण बन सकता है।

भवन की दीवारों में दरारें आई हुई है, और भवन की छत से  सीमेंट उखड़ कर सरिये में जंग लग कर छत बहुत कमजोर हो चुकी है, दरवाजे खिड़कियां खराब और टूटने से  भवन की छत गिरने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मी भी बरसात में डर डर कर अपनी ड्यूटी देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बर्धान स्वास्थ्य उपकेंद्र के जर्जर भवन का मामला जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान के संज्ञान में लाया गया। उन्हें बताया गया कि भवन बुरी तरह जर्जर हो चुका है और इसमें स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करना स्वास्थ्य कर्मियों तथा मरीजों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने वहां मौजूद पधर स्वास्थ्य ब्लॉक अधिकारी  डॉ संजय गुप्ता से पूछा कि इस संबंध में रिपोर्ट जिला कार्यालय को क्यों नहीं भेजी गई ? इस पर डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि बर्धान उपस्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन का मामला जिला उपायुक्त के समक्ष भेजा जा चुका है।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक चौहान ने पधर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी संजय गुप्ता को कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के जर्जर भवन  की पूरी रिपोर्ट बना कर भेजने को कहा है।

बर्धान स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थानीय लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में भवन की खराब हालत लंबे समय तक बनी रहना चिंता का विषय है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए भवन की स्थिति का तकनीकी निरीक्षण करवाए और यदि भवन असुरक्षित है तो स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों की सुरक्षा के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा जल्द होगा समाधान

oplus_32

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने मामले में जल्द संज्ञान लेने की बात कही है। विभाग की ओर से बर्धान स्वास्थ्य  उपकेंद्र के जर्जर भवन में आवश्यक सुधार करवाने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय निवासी सीता राम ने प्रशासन से मांग की है कि वर्धान स्वास्थ्य उपकेंद्र के जर्जर भवन को जल्द गिराकर नए भवन का निर्माण किया जाए, ताकि पंचायतवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *