धनतेरस पर सोने-चांदी के साथ झाड़ू की खरीदारी ने भी पकड़ी रफ्तार, बाजार में खूब हुई बिक्री

अमर ज्वाला//मंडी

दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस के पावन अवसर पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य सामानों की खरीदारी के बीच इस बार झाड़ू की बिक्री भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा के चलते दुकानों से लेकर शहर के खुले बाजारों तक झाड़ू की जमकर खरीदारी होती दिखाई दी।

खास बात यह रही कि धनतेरस पर झाड़ू की खरीदारी का उत्साह हर वर्ष बढ़ता नजर आ रहा है। बाजार में जगह-जगह सजी झाड़ू की दुकानों और खुले बाजार में लगी बिक्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। सोना-चांदी की चमक के साथ झाड़ू की खूब बिक्री ने भी धनतेरस के बाजार को गर्म रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *