बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये: मुख्यमंत्री

बागवानी मंत्री ने चण्डीगढ़ से चेरी एवं प्लम की पहली निर्यात खेप को ओमान के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शिक्षा मंत्री ने चंबा सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

हिमाचल में बीपीएल चयन के लिए नए मानदंड जारी, 15 जुलाई तक प्रकाशित होगी अंतिम सूची

मंडी में सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा, धंसाव और बड़े हादसे का खतरा; PWD ने दिया जल्द मरम्मत का आश्वासन

बड़ा भंगाल से 69 वर्षीय बीमार महिला को हेलीकॉप्टर से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

***कंगना मीडिया में वही बोल पाएगी, जो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व चाहेगा

विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता।

हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच निर्माण की हुई उच्च स्तरीय समीक्षा

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

प्रज्ञा ने हासिल की स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति, विद्यालय में खुशी की लहर

अमर ज्वाला //गोहर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय […]

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की घोषणा के बाद भी मंडी में पानी के बिलों का मसला अभी तक नहीं सुलझा

*मंडी में पानी के बिलों का मसला अभी तक नहीं सुलझा अमर ज्वाला//मंडी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में आकर एक प्रेस वार्ता कर बयान […]

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की अमर ज्वाला// शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार […]

मुख्यमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर किया शोक व्यक्त  

  अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा-साहो मार्ग पर बलनेरा नाला के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर […]

इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से बच्चों के भविष्य को मिल रही नई उड़ान

ऊना जिले में 2189 बच्चों को 2.61 करोड़ रुपये की मिली आर्थिक मदद अमर ज्वाला//ऊना, हिमाचल प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना बच्चों […]

अनुसूचित जाति पर अन्याय को रोकना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप कुमार धीमान

अनुसूचित जाति का कोई भी नागरिक अपनी शिकायतें या सुझाव ऑनलाइन कर सकता है दर्ज अमर ज्वाला//धर्मशाला हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप […]

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव स्मारिका में मंडी शहर के 500 वर्षों के इतिहास पर होगा विशेष फोकस

स्मारिका के प्रकाशन, कवर डिजाइन और सामग्री की गुणवत्ता पर हुआ विस्तृत मंथन अमर ज्वाला//मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की स्मारिका उप समिति की बैठक उपमंडलाधिकारी […]

रखोह के पारस पराशर सहायक कमांडेट चयनित

  अमर ज्वाला//मंडी मंडी जिला के सरकाघाट  के निवासी पारस पराशर सुपुत्र नरेश पराशर और संतोष पराशर को तटरक्षक बल में राजपत्रित अधिकारी ग्रुप “A” […]

चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यभर में 433 कूरियर केंद्रों की जांच

अमर ज्वाला //शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन […]

प्रदेश सरकार स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनायेगी: मुख्यमंत्री

कंपोजिट टेस्टिंग लैब कंडाघाट को विश्वस्तरीय तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य सुरक्षा एवं […]