सुक्खू की दूरदर्शी सोच से हिमाचल के हक में खुलने लगे जीत के रास्ते, अदालतों में मजबूत पैरवी से प्रदेश को करोड़ों का फायदा

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

दीपावली पर पटाखों के लिए रात्रि 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित

13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित*

जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा करने में विफल रहे: अनिरूद्ध सिंह

खज स्कूल की महिमा राणा ने रचा इतिहास स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रदेशभर में झटका प्रथम स्थान 

लाहौल में जिला परिषद सदस्य ( सिस्सू बार्ड नंबर -6) के एक पद के लिए उपचुनाव 53% शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

ब्राज़ील में, इस जोड़े ने 18 वर्षों में 2 मिलियन पेड़ लगाए,

डॉ. भीमराव आंबेडकर की आधुनिक भारत की परिकल्पना: एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी

डॉ. भीमराव आंबेडकर की आधुनिक भारत की परिकल्पना: एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी अमर ज्वाला //बंजार वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर […]

विकास के हर मोर्चे पर बदली हरोली की तस्वीर : उपमुख्यमंत्री*

अमर ज्वाला //ऊना उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस हरोली ने कभी पानी, बिजली और सड़कों की कमी का लंबा दौर देखा, वही हरोली […]

मनरेगा बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार हुआ खत्म :कौल सिंह ठाकुर

सुभाष ठाकुर******* पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह चौहार घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा […]

पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन सुनी 6 पंचायतों की समस्याएं

*अमर ज्वाला // चौहार वैली चौहार घाटी के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह का लटराण पंचायत के मढ गांव […]

कौल सिंह ठाकुर का दिसंबर माह का चोहार घाटी भ्रमण कार्यक्रम 26 से 28 दिसंबर तक शुरू

अमर ज्वाला //मंडी कोंग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष  कौल सिंह ठाकुर का दिसंबर माह का चोहार घाटी भ्रमण कार्यक्रम 26 दिसंबर […]

4 जनवरी को पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी नेटवर्किंग मीट का आयोजन

अमर ज्वाला // शिमला प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 4 जनवरी, 2026 को शिमला के पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी […]

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हिमाचल में खेल अधोसंरचना का किया जा रहा विकास: मुख्यमंत्री

ग्राउंड लेवल से ग्लोबल स्तर तक हिमाचल में खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा […]

मुख्यमंत्री ने पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया

अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश […]

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा 25 दिसम्बर, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

केंद्र सरकार ने प्रदेश के बागवानोें के साथ किया विश्वासघात: रोहित ठाकुर कहा, मुक्त व्यापार समझौते से प्रदेश के बागवानों-किसानों को होगा भारी नुकसान अमर […]