किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

डॉ. विजय डोगरा ने स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति एवं सदस्यों से की शिष्टाचार भेंट

बागवानी मंत्री ने प्रदेश की पहली एचपी शिवा मोनोरेल परियोजना का उद्घाटन किया

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाए: मुख्यमंत्री

प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री से भेंट की

जिला हमीरपुर के लिए जिला योजना, विकास और 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति अधिसूचित

न्यायामूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने शिक्षा मंत्री से भेंट की

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा, राहत सामग्री वितरित

आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा, राहत सामग्री वितरित अमर ज्वाला//धर्मशाला जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति ने वीरवार को […]

राज्य स्तरीय जनजातीय मेला–2026 : व्यापारियों को बड़ी राहत, 24 अगस्त तक खुले रहेंगे सभी व्यापारिक स्टॉल

राज्य स्तरीय जनजातीय मेला–2026 : व्यापारियों को बड़ी राहत, 24 अगस्त तक खुले रहेंगे सभी व्यापारिक स्टॉल अमर ज्वाला//केलांग राज्य स्तरीय जनजातीय मेला–2026 के अंतर्गत […]

इनर व्हील क्लब मंडी की नई अध्यक्ष बनीं नीरज शर्मा

इनर व्हील क्लब मंडी की नई अध्यक्ष बनीं नीरज शर्मा राजमहल होटल में सम्मान एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी अमर […]

हिमाचल में पहली बार होगा ‘ईशा ग्रामोत्सवम’, 100 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा

भारत के सबसे बड़े ग्रामीण खेल महोत्सव में 1,000 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, कुल एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि अमर ज्वाला […]

आईआईटी मंडी ने उत्तर एवं दक्षिण परिसर को जोड़ने वाले ‘पंचवक्त्र मार्ग’ का किया लोकार्पण

आईआईटी मंडी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ; 2,000 पौधे लगाए जाएंगे अमर ज्वाला//मंडी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने आज अपने […]

सुक्खू सरकार’ की पहल से कामकाजी माताओं को मिला बड़ा सहारा

पालना योजना के तहत आंगनबाड़ी-सह-क्रेच केंद्र बने महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण का मजबूत आधार अमर ज्वाला//मंडी छोटे बच्चों की देखभाल की चिंता अकसर कामकाजी […]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम पर समीक्षा बैठक आयोजित

अमर ज्वाला//कुल्लू, जिला अस्पताल कुल्लू में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी […]

करूणामूलक नीति के तहत नियुक्त जेओए (आई.टी.) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

अमर जवाजा//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां करूणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए (आई.टी) के प्रतिनिधिमंडल […]

फर्जी और अपात्र नियुक्तियों के मामलों को अमर ज्वाला पहले से उठाता रहा, अब एचपीयू ने बनाई जांच समिति

कैग रिपोर्ट में 186 नियुक्तियों पर गंभीर सवाल, दस्तावेजों के सत्यापन, पात्रता, आरक्षण और चयन प्रक्रिया की होगी जांच; संकाय पदों की भारी कमी और […]

लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह* 

*सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश* अमर ज्वाला// कुल्लू कुल्लू, 28 जुलाई : लोक निर्माण एवं शहरी […]