प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

पंजोंड में माता फुगनी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव: देव परंपरा, आस्था और इतिहास का भव्य संगम

देवभूमि की अद्भुत धरोहर: चौहार घाटी की बरोट वैली  प्रकृति, आस्था और औषधीय संपदा का संगम

धर्मपुर में PWD अधिकारी से अभद्र व्यवहार पर भड़के जूनियर इंजीनियर, कड़ी कार्रवाई की मांग**

देवेंद्र कुमार ठाकुर बने द्रंग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, पंडोह में सम्मान समारोह आयोजित

हिमाचल कांग्रेस का जमीनी ढांचा अधूरा, कार्यकर्ताओं में मायूसी—पंचायती चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

पांच साल पीआईटी-एनडीपीएस लागू नहीं कर पाए जय रामः संजय अवस्थी

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

कांग्रेस पार्टी ने मनाया कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस

बागवान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी मंत्री से भेंट की

जगत सिंह नेगी ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन अमर ज्वाला//शिमला राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी से आज […]

मुख्यमंत्री ने सहारा एवं हिमकेयर योजना की समीक्षा की

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुव्यवस्थित अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मुख्यमंत्री सहारा योजना और हिमकेयर […]

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा शिमला से 6 जनवरी, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा शिमला से 6 जनवरी, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य अमर ज्वाला //शिमला उद्योग मंत्री […]

आधुनिक अधोसंरचना से सुदृढ़ हो रहा शैक्षणिक माहौल : उपमुख्यमंत्री

हरोली कॉलेज के नए भवन के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृति अमर ज्वाला//ऊना ऊना, 6 जनवरी। ऊना जिले के हरोली में स्थित […]

एचपीएसइबीएल में डिजिटल सुधारों से राज्य को 16.83 करोड़ रुपये की बचत: मुख्यमंत्री

बिलिंग एवं ईआरपी सेवाओं पर खर्च में 46 प्रतिशत कमी, 29 लाख उपभोक्ता होंगे डिजिटल सेवाओं से लाभान्वित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज […]

मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना  

बच्चे प्रमुख शहरों, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का करेंगे दौरा अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह हिमाचल प्रदेश सचिवालय से […]

मुख्यमंत्री ने मिल्कफेड की गतिविधियों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा ऑनलाइन रिकार्ड बनाया जाएगा अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध […]

मुख्यमंत्री ने किया सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्धितीय चरण का शुभारंभ विभिन्न योजनाओं का किया आगाज़

4 संस्थाओं व उपक्रमों के साथ समझौता ज्ञापन किए हस्ताक्षरित अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित ‘स्वच्छ शहर, […]

स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप, कुल्लू की संयुक्त जनरल हाउस मीटिंग आयोजित

नई काउंसिल का गठन,रोवर विंग में अमन भारती तथा रेंजर विंग में नेहा शर्मा को अध्यक्ष कि कमान | अमर ज्वाला// कुल्लू कुल्लू: स्नो लैंड […]