दीपावली पर छोटे व्यापारियों के लिए उम्मीद का त्योहार, सालभर की मेहनत की कमाई का इंतजार होता है इस दिन

सुक्खू की दूरदर्शी सोच से हिमाचल के हक में खुलने लगे जीत के रास्ते, अदालतों में मजबूत पैरवी से प्रदेश को करोड़ों का फायदा

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

दीपावली पर पटाखों के लिए रात्रि 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित

13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित*

सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

नसलोह में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय और दूरी भत्ते में 20-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद उत्तराधिकारी में सबसे तेज आतिशी का नाम सबसे ऊपर

हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसरः राजेश धर्माणी

अमर ज्वाला//शिमला नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार […]

वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बनेगी नीति

एक सप्ताह के भीतर नीति का प्रारूप सौंपेगी सब-कमेटी राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में वन और विधि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक अमर […]

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से साथ किया संवाद अमर ज्वाला// शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र […]

उपयोगकर्ता अनुभव एवं डिज़ाइन प्रणाली पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित

उपयोगकर्ता अनुभव एवं डिज़ाइन प्रणाली पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित अमर ज्वाला//शिमला डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग (DDT&G), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस […]

रोहित ठाकुर ने शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने तथा जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

विलय किए गए विद्यालयों के रिक्त भवनों को जनहित में उपयोग करने कि दिए निर्देश सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य करने के […]

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिये मास्टर ट्रेनर तैयार

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिये मास्टर ट्रेनर तैयार अमर ज्वाला// शिमला जनगणना-2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए डॉ. मनमोहन […]

निजीभूमि की सफाई के दौरान आग लगाने की जानकारी नजदीक वन विभाग को सूचित करना अनिवार्य

अमर ज्वाला//मंडी मंडी वन विभाग ने लोगों को वनों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया है। विभाग के अनुसार, वन हमारी राष्ट्रीय सम्पति है और […]

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति विस्तृत समीक्षा*

*मनरेगा में 55.13 लाख मानव दिवस सृजित, 15 मार्च तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य* अमर ज्वाला//शिमला उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए […]

मंडी सरस मेले में 2.01 करोड की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिनों तक उमड़ी भीड़

मंडी सरस मेले में 2.01 करोड की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिनों तक उमड़ी भीड़ अमर ज्वाला//मंडी इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक […]

भ्रूण जांच को रोकने के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी: सीएमओ

कहा….बीती तिमाही के दौरान किए गए 127 निरीक्षण धर्मशाला में हुई पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट तहत गठित कमेटी की बैठक अमर ज्वाला//धर्मशाला, फरवरी: भ्रूण की […]