सुक्खू की दूरदर्शी सोच से हिमाचल के हक में खुलने लगे जीत के रास्ते, अदालतों में मजबूत पैरवी से प्रदेश को करोड़ों का फायदा

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

दीपावली पर पटाखों के लिए रात्रि 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित

13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित*

जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल में रेल विस्तार के लिए केंद्र दे विशेष सहयोग : मुकेश अग्निहोत्री*

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के निधन होने पर उनके परिजनों से घर पहुंच कर किया शोक प्रकट

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिमला में माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी.

मुख्यमंत्री के करीबियों की खुली पोल, मंडी में बारिश के बीच स्वागत में नहीं हुए शामिल

चिल के जंगल बने भ्रष्टाचार की खदान? अवैध बिरोजा कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

टेंडर 3500 पेड़ों का, निकासी 9000 से अधिक से! हिमाचल के जंगलों में बिरोजा माफिया का खेल बेनकाब मार्किंग बिना हजारों पेड़ों से निकासी, ब्लैक […]

एचआरटीसी में अस्थायी चालकों की भर्ती, 24 जून को होगा वॉक-इन इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट

एचआरटीसी में अस्थायी चालकों की भर्ती, 24 जून को होगा वॉक-इन इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट अमर ज्वाला //शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने राज्य […]

युग पुरुष राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर भुट्टिको सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

युग पुरुष राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर भुट्टिको सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित अमर ज्वाला/कुल्लू हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की राजनीति […]

एंटी चिट्टा जागरूकता क्रिकेट टूर्नामेंट: जिला मुख्यालय स्तर पर फाइनल में पहुंचे स्पेशल कॉप्स और फ्रेंड्स इलेवन, जोगिन्दरनगर में मॉनसून मेरिनर्स बनी चैंपियन

अमर ज्वाला//मंडी मण्डी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान-2026” के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में जिला मुख्यालय स्तर के […]

डीसी मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन, एसपी के जरिए डीजीपी को भेजी शिकायत

अमर ज्वाला//मंडी पवित्र बाइबल को कथित रूप से फाड़कर गटर में फेंकने की घटना को लेकर मंडी जिला के ईसाई समुदाय में भारी रोष व्याप्त […]

प्रदेश में 140 करोड़ की 45 योजनाएं हुई क्रियाशील

अमर ज्वाला//शिमला जल शक्ति विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने सोमवार देर सायं पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए […]

प्रदेश के 12 लाख मज़दूरों के हित में नहीं वीबी-जीराम-जी योजना, राज्य सरकार करेगी केंद्र से मजबूती से पैरवी

योजना पर ग्रामीण विकास मंत्री की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी, 29 जून तक सीएम को सौंपेगी रिपोर्टअमर ज्वाला//शिमला  मनरेगा के स्थान पर वीबी-जीराम-जी योजना शुरु […]

हिमाचल प्रदेश में 28 जून को आयोजित होगा पल्स पोलियो अभियान

राज्य स्तरीय प्रतिरक्षण कार्यबल ने की पोलियों अभियान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा अमर ज्वाला // शिमला हिमाचल प्रदेश में 28 जून, 2026 को आयोजित […]

कई वर्षों बाद मंडी कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ गठन, चंपा ठाकुर के बनाई अपनी टीम

कई वर्षों बाद मंडी कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ गठन, चंपा ठाकुर के बनाई अपनी टीम शिमला/मंडी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंडी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के […]

देव संस्कृति की नई मिसाल: देवता शिल्ह गहरी मंदिर प्रतिष्ठा में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 10 हजार रुपये जुर्माना

चौहार घाटी से निकला नशामुक्त समाज का संदेश, देव समाज के फैसले की हर ओर सराहना सुभाष ठाकुर******* चौहार घाटी की शिल्हबुधानी पंचायत के मूल […]