अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सीईई-2027 का परिणाम घोषित, 2,769 अभ्यर्थी हुए चयनित- भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत

शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना मार्च -अप्रैल 2027 तक शुरू होगीः मुख्यमंत्री

हाई वैल्यू नट मिशन से बागवानों के लिए समृद्धि के नए अवसर खुलेंगे

स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

प्राकृतिक खेती से सुदृढ़ हो रही प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

चरस बरामदगी का अभियोग साबित न होने पर आरोपी बरी

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष सत्या परमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिक्षक रामसिंह राव सहित सभी पदाधिकारियों का निलंबन तुरंत वापिस लिया जाए: राकेश जम्बाल

3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, तीन हजार की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

अगले वर्ष से सेब पेटियों की संख्या की अनुमानित गणना वैज्ञानिक पद्धति से होगीः बागवानी मंत्री

सेब सीजन की तैयारियों के मदद्ेनजर हितधारकों के साथ बैठक अमर ज्वाला //शिमला राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने […]

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रकट किया शोक

अहमदाबाद विमान दुर्घटना हृदय विदारक: जयराम ठाकुर अमर ज्वाला //शिमला शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत दुःखद और […]

प्रधान सलाहकार (मीडिया) का 12 जून, 2025 को जारी प्रेस वक्तव्य

प्रधान सलाहकार (मीडिया) का 12 जून, 2025 को जारी प्रेस वक्तव्य अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि […]

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ज़िला कांगड़ा के […]

मंत्री ने रिक्त व अनुपयोगी भवनों की जानकारी सात दिनों में देने के निर्देश दिए

अमर ज्वाला//शिमला नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने विभिन्न विभागों के अनुपयोगी रिक्त भवनों की समीक्षा और इनके उपयोग के लिए […]

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु की सूचना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। […]

पद्मश्री हरिमन शर्मा ने राज्यपाल से भेंट की

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हरिमन शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने बागवानी में उनके अग्रणी योगदान, […]

आबकारी विभाग ने इस साल 5438.771 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने इस वित्त वर्ष अवैध शराब से संबंधित कुल 103 मामले दर्ज किए जिसमें 5438.771 बल्क लीटर अवैध शराब राज्य के […]

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया शोक

अमर ज्वाला //शिमला उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में […]