गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री को अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का निमंत्रण

जलशक्ति योजनाओं के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों को भर्ती में मिले प्राथमिकता, उपमुख्यमंत्री की दूरदृष्टि बन सकती है नई मिसाल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई को

अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान, सराज के गांव-गांव तक पहुंचेगी: जगदीश रेड्डी

स्पीति की 70 वर्षीय महिला बौद्ध भिक्षुणी आने चोमो की धार्मिक,मानवीय और पर्यावरण संरक्षण की सेवा ने किया सभी को आकर्षित

वर्तमान सरकार में प्रदेश का एक-एक मजदूर आर्थिक रूप से हो रहा मजबूत: हर्षवर्धन चौहान

मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री के परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की

आबकारी विभाग ने 1082 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

मंडी महाशिवरात्रि मेले में चौहार घाटी के देवताओं का ऐतिहासिक स्वागत,

दमदमा पैलेस की दूसरी मंज़िल से हुई पुष्पवर्षा सुभाष ठाकुर******* अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में इस वर्ष एक अनोखा और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। जिसके […]

मंडी की पहचान बनेगी ब्यास महाआरती : मुकेश अग्निहोत्री

शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचवक्त्र मंदिर के समीप भव्य ब्यास महाआरती के साक्षी बने हजारों लोग  अमर ज्वाला//मंडी मंडी, 15 फरवरी। मंडी के सुविख्यात […]

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों का मूल कैडर में अधिकार सुरक्षित रखा जाएः मुख्यमंत्री

शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की अमर ज्वाला// शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि […]

मंडप स्कूल में नवाजे वाइब्रेट रोड सेफ्टी क्लब के होनहार छात्र

इस समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार रहे अमर ज्वाला // धर्मपुर मंडी) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडप में वाइब्रेंट […]

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने की सर्वदलीय बैठक बीच में छोड़कर जाने के लिए भाजपा की निंदा अमर ज्वाला//शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज […]

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला कल्याण पर बड़ा फोकस, 1617 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला कल्याण पर बड़ा फोकस, 1617 करोड़ की परियोजना को मंजूरी अमर ज्वाला […]

जिला मंडी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस की बैठक में करमचंद भाटिया सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष

जिला मंडी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस की बैठक में करमचंद भाटिया सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष अमर ज्वाला // मंडी जिला मंडी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस […]

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला: देश-विदेश के कलाकारों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी

अमर ज्वाला //मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला: देश-विदेश के कलाकारों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर प्रेस […]