दीपावली पर छोटे व्यापारियों के लिए उम्मीद का त्योहार, सालभर की मेहनत की कमाई का इंतजार होता है इस दिन

सुक्खू की दूरदर्शी सोच से हिमाचल के हक में खुलने लगे जीत के रास्ते, अदालतों में मजबूत पैरवी से प्रदेश को करोड़ों का फायदा

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

दीपावली पर पटाखों के लिए रात्रि 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित

13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित*

हिमाचल में कांग्रेस को सरकार चलानी नहीं आ रही तो छोड़ दें: जेपी नड्डा

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

मुख्य सचिव ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

विद्यार्थी ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें बैंकर्स : अपूर्व देवगन

हमीरपुर में आयोजित हुआ PM SHRI स्कूलों का राज्य स्तरीय बाल मेला*

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत एसजेपीएनएल और स्वेज इंडिया ने दिया कर्मचारियों दिया प्रशिक्षण 

10 मार्च को समापन समारोह, बेहतरीन सुरक्षा उपाय अपनाने वाल कर्मचारी होंगे सम्मानित अमर ज्वाला//शिमला शिमला। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) और सूज इंडिया […]

अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि के समापन पर वल्लभ कॉलेज के एनसीसी छात्रों ने शानदार मार्शल आर्ट का किया प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के समापन समारोह में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के एनसीसी कैडेटों ने शानदार मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर नशा मुक्त स्वस्थ […]

राज्यपाल ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लघु फिल्म लॉन्च की

अमर ज्वाला //मंडी नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, विशेष रूप से चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग्स) के बढ़ते खतरे से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते […]

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि में प्री प्राइमरी वर्ग में लोक- नृत्य में द्वितीय स्थान केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय

अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मेले में विभिन्न स्कूलों के छात्रों […]

सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में प्रदर्शनी का आयोजन, विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद सदस्य चन्द्रशेखर ने किया अवलोकन

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला, मंडी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की प्रदर्शनी का अवलोकन चन्द्रशेखर विधायक धर्मपुर […]

प्रदेश में प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री

अमर ज्वाला //शिमला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां कहा कि प्रदेश भर में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी तथा मौजूदा […]

मंडी कुमार का खिताब सरकाघाट के शौर्यवीर के नाम

अमर ज्वाला //मंडी छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आज महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 […]

एचपीआरसीए के माध्यम से 2000 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी: मुख्यमंत्री

अभ्यर्थियों को दो वर्ष की आयु छूट देने के निर्देश अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य चयन […]

वन संरक्षण के लिए महिला व युवक मंडलों को मिलेगी प्रोत्साहन राशिः मुख्यमंत्री

वन मित्रों को शीघ्र नियुक्ति पत्र भेजने के दिए निर्देश अमर ज्वाला //शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वन विभाग की विभिन्न […]

नरदेव सिंह कंवर ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की

अमर ज्वाला //शिमला हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां बोर्ड की समीक्षा बैठक की […]