13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित*

जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिमाचल के अधिकारों की जीत: केवल सिंह पठानिया

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास मां मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा-मुख्यमंत्री

अब पीएम आवास योजना के लाभार्थी खुद करेंगे अपने निर्माणाधीन मकानों की जियो-टैगिंग

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड से बाजार में उतारेंगे: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक वर्तमान सरकार के प्रयासांे से प्राकृतिक खेती से जुड़े 1506 किसान परिवारों से 4000 क्विंटल से अधिक मक्की की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से यह खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से सर्वाधिक 1140 क्विंटल, चम्बा से 810 क्विंटल तथा मण्डी से 650 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। श्री सुक्खू ने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जिससे 1.98 लाख किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक किसानों का निःशुल्क प्रमाणीकरण भी किया है तथा इस वर्ष 36000 किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती उत्पादों के लिए 10 मंडियों में आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है ताकि उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि को रोजगार से जोड़ना 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का तीसरा चरण है। श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसी लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सीधे तौर पर पैसा किसान के हाथों तक पहुंचाना चाहती है ताकि वे आर्थिकी रूप से सशक्त बन सकें और खेती उनकी आय का नियमित स्रोत बन सके। हमने न सिर्फ प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन मूल्य दिया है बल्कि गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। हमने मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि कर इसे 300 रुपये किया है। ये सारे प्रयास ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं।’’

आईआईटी मंडी को कमजोर नहीं करने दूंगा लडूंगा लड़ाई : जवाहर ठाकुर

तोल एवं माप उपकरणों के सत्यापन एवं मोहरांकन से 3.83 करोड़ रुपये से अधिक का शुल्क एकत्रित  

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया

राजभवन में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस पर मिलन कार्यक्रम आयोजित

संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क के सुधार एवं विस्तारीकरण कार्य के लिए जन सुनवाई जारी

संसारी–किलाड़–थिरोट–तांदी सड़क के सुधार एवं विस्तारीकरण कार्य से पूर्व भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन अधिकार अधिनियम 2013 तथा हिमाचल प्रदेश भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन […]

द्रंग में भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक के बयान पर जताई नाराजगी

सुभाष ठाकुर******* द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद भाजपा के तीनों मंडलाध्यक्षों ,इंदर सिंह ठाकुर, राजकुमारणथकुर और शनोर से […]

द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर किया तीखा हमला, बोले जिम्मेवारी ली है निभानी पड़ेगी

द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। बोले कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग की […]

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं मेले और त्योहारः राज्यपाल

राज्यपाल ने सायर मेला जुखाला के समापन समारोह की अध्यक्षता की अमर ज्वाला //शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मेलों के माध्यम से […]

*ग्राम रोजगार सेवकों ने उठाई समायोजन की मांग

अमर ज्वाला//मंडी हिमाचल प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवकों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/पंचायत सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर समायोजन की मांग उठाई है। […]

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित योजनाओं की बहाली युद्धस्तर पर: मुकेश अग्निहोत्री

अमर ज्वाला//मंडी आपदाग्रस्त धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की कुल 70 योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं जिनकी बहाली युद्धस्तर पर जारी हैं। […]

स्वास्थ्य मंत्री ने रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की

अमर ज्वाला//शिमला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज हिमाचल प्रदेश डेंटल कॉलेज, शिमला की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। […]

विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाएंः मुख्यमंत्री

अमर ज्वाला //शिमला राज्य में वर्ष 2023 से 2025 में जलवायु परिवर्तन और आपदा जैसी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए वनों के संरक्षण के […]

प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव कम करने के लिए एसडीआरएफ को मजबूत किया जाएगाः मुख्य सचिव

अमर ज्वाला //शिमला आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने तथा आपात परिस्थितियों में और प्रभावी, तकनीकी रूप से उन्नत और पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रतिक्रिया […]

जीएसआई टीम ने कुल्लू में भूस्खलन का आकलन किया

अमर ज्वाला // कुल्लू भारतीय  भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की एक टीम ने आज कुल्लू शहर के इनर अखाड़ा बाजार इलाके में प्रारंभिक आपदा-पश्चात आकलन शुरू […]